स्कूल में ‘‘भारत माता की जय’’ बोलने की सजा 4 घंटे जमीन पर छात्र को बैठाया, दो टीचर्स पर एफआइआर, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
गुना. मिशनरी स्कूल में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर बवाल हो गया। यहां से 7वीं के छात्र को न सिर्फ जमकर फटकार लगाई। बल्कि उसे अगले 4 पीरियड तक जमीन पर भी बिठाये रखा। जानकारी लगने पर हिन्दू नेताओं और परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। मामले में 2 टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
गुना निवासी रोहित जैन बताया कि उनका बेटा क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में प्रेयर के बाद उसे ‘भारत माता की जय’ बोल दिया। इसी बात पर मौजूद टीचर भड़क उठे। बच्चे को 4 पीरियड तक जमीन बैठने की सजा दी गयी। उसे डराया-धमकाया गया और यह बात बच्चे के दिल में इतनी असर कर गयी कि घर पहुंच कर उसने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। माता-पिता ने तुरंत हाव भाव देख उससे बात की।
बच्चे ने पूरी घटना परिजनों और हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा
परिजनों, एबीवीपी, बजरंग दल और सामाजिक संगठन के लोग गुरूवार की दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल पहुंच गये। यहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वह स्कूल में परिसर में धरने पर बैठ गये। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। स्कूल प्रबंधन ने घटना को लेकर लिखित में माफी मांगी और साथ ही, संबंधित टीचर पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद सामाजिक संगठन स्कूल मैनेजमेंट पर एफआईआर की बात पर अड़ गये। एसडीएम, सीएसपी ने भी मामता शांत कराने का प्रयास किया। शाम को लगभग 4.30 बजे तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।
2 टीचर्स पर एफआईआर
प्रदर्शन के बाद कोतवाली में टीचर जस्टिस औरे जास्मिना खातून के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। जिला प्रशासन ने भी स्कूल की जमीन की नपाई की है। एक बीघा सरकारी जमीन स्कूल के कब्जे में निकली है। शुक्रवार की सुबह सरकारी जमीन को मुक्त कराने की कार्यवाही की जा सकती है।

