Chhath Puja 2022 Day 4-ऊषा अर्घ्य छठ पूजा में महत्वपूर्ण होता है, उगते सूर्य को अर्घ्य?
पटना. छठ का चोथा दिन बेहद खास होता है। अंतिम दिन ऊषा अर्घ्य के रूप में जाना जाता हे। छठ पूजा का चौथा दिन अगते सूर्य के लिये जाना जाता है। चौथे और आखिरी दिन अर्घ्य का बेहद महत्व होता है। चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। यह पूरा पर्व भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होता है। कल छठ महापर्व का अंतिम दिन है। सारी व्रती महिलायें कल सूर्य भगवान को अंतिम अर्घ्य चढायेगी। आज जहां लोगों ने डूबते सूर्य की पूजा की वहीं का उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इस महापर्व का उद्यापन किया जायेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कल दिल्ली में सूर्य के उगने का समय 6.31 बजे का बताया गया है।
ऊषा अर्घ्य महत्वपूर्ण होता है
छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन यानी ऊषा अर्घ्य उगते सूर्य को दिया जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण करते हैं। इस दिन नदी किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूर्य भगवान और छठ मैया से संतान की रक्षा और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है। पूजा के बाद कच्चे दूध, जल और प्रसाद से व्रत का पारण किया जाता है।
