जीवाजी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 44वां अखिल भारतीय लेखा सम्मेलन का समापन
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 2 दिवसीय 44वां अखिल भारतीय लेखा सम्मेलन वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला व भारतीय लेखा परिषद ग्वालियर शाखा द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में 1046 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव द्वारा की गई। इस बीच आईएए की वार्षिक आम बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रो.केएस ठाकुर आईएए के उपाध्यक्ष चुने गए।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि यह मप्र का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय है यहां जेयू केम्पस में काफी मात्रा में पेड़ पौधे है यह ऑक्सीजन जोन है यहां लोग काफी संख्या में घूमने आते है। हर रविवार को जेयू के स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है।जिसमें सैकड़ों डायबिटीज के मरीजों को देखा जाता है।हम जल्द ही स्टार्टअप की शुरूआत करेंगे।
समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे इग्नू विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव ने कहा कि मैं लेखांकन,वाणिज्य,और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुसंधान का समर्थन करता हूं। हमें अनुसंधान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने नई शिक्षा नीति पर जोर देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए काफी उपयोगी होगी निश्चित ही छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।अंत में उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से कई रिसर्चर निकले है जो आज कई संस्थानों में बडे़-बड़े पद पर है।
दो दिवसीय सम्मेलन में पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।फाईनल अकाउंटिंग एवं ऑडिटिंग सत्र की अध्यक्षता प्रो.अरविंद कुमार, वैल्यू रेलेवैंस ऑफ एकाउंटिंग इनफॉरमेशन की अध्यक्षता प्रो.वी. ऊषा किरन,फिनटेक चैलेंजेस एंड औपौरट्यूनिटीज की अध्यक्षता प्रो. दक्षा चौहान,एकाउंटिग रिसर्च की अध्यक्षता प्रो.जेके जैन, इंटरनेशनल सेमीनार ऑन एकाउंटिग एज्यूकेशन की अध्यक्षता प्रो.राजीव जैन ने की।सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा पेपर प्रस्तुतिकरण किया गया था।सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन चैतन्या व आभार प्रो.केएस ठाकुर ने व्यक्त किया।
