Chhath Puja 2022- पहली बार छठ पूजा का व्रत रखें तो इन बातों का ख्याल, टूट न जाये नियम
नई दिल्ली. Chhath Puja Vrat छठ का महापर्व इस वर्ष 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह पर्व झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व की शुरूआत नहाय खाय के साथ होती है। इस बीच महिलायें 36 घंटे तक निर्जला ब्रत रखती है। छठ में महिलायें छठी मैया की पूजा करती है। यह व्रत अच्छी फसल, परिवार की सुख समृद्धि और संतान की लम्बी आयु के लिये रखा जाता है। छठ का व्रत बहुत कठिन व्रतों में से एक है। अगर आप पहली बार छठ का व्रत रखने वाले हैं तो उसके नियमों को जान लेना बहुत आवश्यक है।
छठ पूजा के नियम
छठ पूजा की शुरूआत नहाय खाय के शुरू होती है। इस दिन व्रती महिलायें सुबह उठकर नहा लें और घर की साफ सफाई कर लें और इसके साथ कद्दू भात खाकर अपने वृत की शुरूआत करें।
व्रत के दिन नहाकर पहने नये वस्त्र
अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि को खाना होता है। इस दिन महिलायें पूरे दिन का व्रत रखती है और अगले दिन छठी मैया और सूर्य देव को चढाने के लिये प्रसाद की भी तैयारी की जाती है। आप छठ पूजा का व्रत रखते हैं तो परिवार के सभी सदस्य को तामसिक भोजन से दूर रखें और 4 दिनों तक सात्विक भोजन ही करायें।
छठ पूजा व्रत तिथि
नहाय- खाए 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा . यह छठ पूजा का पहला दिन है जहां महिलाएं कद्दू भात से व्रत की शुरुआत करती है।
29 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा . इस दिन सुबह व्रती स्नान ध्यान करके पूरे दिन का व्रत रखते है। शाम को पूजा के लिए गुड़ से बनी खीर बनाई जाती है। इस प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर बनाया जाता है।
छठ पूजा का तीसरा दिन यानि 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती इस दिन शाम के समय पूजा की तैयारी करते हैं. बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है। इस दिन व्रती अपने पूरे परिवार के साथ डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने घाट पर जाती है।
छठ पूजा का चौथा और आखरी दिन 31 अक्टूबर को होगा, इस दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले ही सूर्य देव के दर्शन के लिए व्रती पानी में खड़े हो जाती हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर और प्रसाद खाकर अपना व्रत समाप्त करती है।
