ग्वालियर में पड़ाव आरओबी पर वाहन चालकों को हो रही परेशानी, दुर्घटना का अंदेशा
ग्वालियर. नया पड़ाव पुल अब परेशानी का सबब बन गया है इस पुल पर उतरते ही सोफा गैलरी वाले तिराहे पर कहां जाएं यह वाहन चालकों को समझ में नहीं आता मोती महल की ओर से आने पर कला वीथिका के लिए जाने के दौरान सामने से आने वाले ट्रैफिक बाधा बनता है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बीच में लगाए गए प्लास्टिक के वेरीकेट तितर बितर रहते हैं। ट्रैफिक डीएसपी नरेश अनोटिया ने इस पॉइंट पर सुगम यातायात का दावा किया था। लेकिन अभी तक यहां कोई सुधार नहीं हुआ है।
यातायात शहर की तस्वीर होती है। इसके बाद भी नया पड़ा फूल और पुराने पड़ा फूल के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए इस पॉइंट का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यहां सोफा गैलरी वालों ने अपनी जमीन इस तरह ही के लिए दी थी। लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हो सका है जिला प्रशासन नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस तीनों ही इकाइयां इसका कोई हल नहीं कर सकी है। सिंधिया कन्या विद्यालय के सामने स्थित परम फूड प्लाजा के सामने पार्क वाहनों के कारण भी स्थिति बिगड़ती है और उसके बाद आगे बढ़ते ही नए पड़ाव फूल से उतरने वाला वाहन यू-टर्न लेता है । ऐसे में यह समझ में नहीं आता कि वाहन चालक कहां जाएं यह परेशानी पिछले 1 साल से बनी हुई है इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर नगर निगम कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को कई पत्र लिखे शिकायतें भी की। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
