ग्वालियर में भाईदूज पर बहनें कर सकेंगी जेल में भाईयाें को टीका

ग्वालियर. पिछले दो साल से जेल में भाईदौज पर बहनों का भाईयों को टीका करने पर रोक लगी हुई थी। क्योंकि इस दौरान कोरोना संक्रमण काल चल रहा था। लेकिन इस बार बहने भाईयाें को जेल में बंद कैदियों को टीका कर सकेंगी। जेल प्रबंधन ने भाइयों के तिलक करने आने वाली बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जेल में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। जेल प्रबंधान ने बताया दौज पर इस बार बहनों को तिलक के लिए जेल में आने की जेल मुख्यालय से अनुमति मिली है। बहने दो साल बाद जेल आकर यहां पर सजा काट रहे भाइयों को मंगल तिलक करेगी।

टीका कर सकेंगी, नहीं ले जा पाएंगी खाने पीने की सामग्री
बहने जेल में टीका करने के लि कैदी भाईयाें से मिल सकेंगी और तिलक कर सकेंगी। लेकिन वे उनके लिए जेल में किसी भी तरह की खाने पीने की सामग्री नहीं ले सकेंगी। जेल मुख्यालय से जेल प्रबंधन को आदेश मिला है कि टीका करने आने वाली बहनों की खुली मुलाकात कराई जाए। लेकिन उनके कोई भी चीज ले जाने पर रोक लगाई जाए।

तीन जगह होगी जांच
जेल में किसी प्रकार की सामग्री अंदर नहीं जा सके इसके लिए तीन स्थानों पर चेकिंग व्यवस्था लगाई गई है। जेल में सिर्फ महिलाओं को प्रवेश मिलेगा और पुरुषों का प्रवेश निषेध रहेगा। मिलाई के लिए जेल मैदान में टैंट लगया जा रहा है। जिसमें बहने भाईयों को टीका लगा सकेंगी। हालांकि इस बार रक्षा बंधन पर भी बहनों को भाईयों की कलाई पर राखी बांधने का मौका मिला था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *