रतनगढ़ माता मंदिर पर मेला में लाखों सर्प पीडि़त लोग आते हैं, दीपावली की दौज पर लगता है मेला
ग्वालियर. दतिया के मध्यप्रदेश में स्थित रतनगढ़ वाली माता के मंदिर के बारे में बहुत ऐतिहासिक है। इस मंदिर का लोहा मराठा सम्राट वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी माना है। प्रसिद्ध रतनगढ़ वाली माता मांडुलादेवी एवं कुंवर महाराज के मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। यह मध्यप्रदेश के दतिया जिले से 63 किमी दूर मसैंनी गांव के पास स्थित बीहड इलाका होने की वजह से यह मंदिर घने जंगलों में पड़ता है तथा इसके बगल में सिंध नदी बहती है यहां अपनी मन्नताओं की पूर्ति के लिये लोग दूर-दूर से पैदल चलकर तथा लेट-लेटकर भी आते हैं। यहां पर एक मंदिर रतनगढ़ वाली माता तथा दूसरा उनके भाई कुंवर जी महाराज है।

रतनगढ माता मंदिर का इतिहास
बात लगभग 400 वर्ष पुरानी है जब मुस्लिम तानाशाह अलाउद्दीन खिलजी का जुल्म ढहाने का सिलसिला जोरों पर था तभी खिलजी ने अपनी बद नियत के चलते सेंवढा से रतनगढ़ आने वाला पानी बंद कर दिया था तो रतनसिंह की बेटी मांडूला व उनके भाई कुंवर गंगा रामदेव जी ने अल्लादीन खिलजी के फैसले का कड़ा विरोध किया इसी विरोध के चलते अलाउद्दीन खिलजी ने वर्तमान मंदिर रतनगढ़ वाली माता का इतिहास परिसर में बने किले पर आक्रमण कर दिया जो कि राजा रतन सिंह बेटी मांडुला को नागवार गुजरा राजा रतनसिंह की बेटी मांडुला बहुत सुन्दर थी। उन मुस्लिम आक्रांताओं की बुरी नजर थी इसी बुरी नजर के साथ खिलजी की सेना ने महल पर आक्रमण किया था। मुस्लिम आक्रमणकारियों की बुरी नजर से बचने के लिये बहन मांडुला तथा उनके भाई कुंवर गंगा रामदेव जी ने जंगल में समाधि ले ली तभी से यह मंदिर अस्तित्व में आया तथा इस मंदिर की चमत्कारिक कथायें भी बहुत हैं।

रतनगढ़ माता मंदिर पर मेला
रतनगढ़ में भाई दूज पर प्रसिद्ध मेला लगता है बहन मांडुला तथा भाई कुंवर गंगा रामदेव जी इन दिनों भाई-बहनों में इतना गहरा प्रेम था कि जब बहन ने समाधि ली तो भाई कुंवर गंगा रामदेव जी ने भी समाधि ले ली तभी से यहां भाई बहन के विशेष पर्व दूज पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में 25 से 30 लाख लोग अपनी रतनगढ़ मंदिर पर मेला उपस्थिति मता के चरणों में दर्ज कराते हैं तथा माता रतनगढ़ वाली तथा कुंवर देव जी की कृपा करने के लोग आते हैं।
मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी इस मंदिर का माना था लोहा
यह मंदिर काफी ऐतिहासिक भी है। कहां जाता है कि हिन्दू स्वाभिमान की रक्षा करने वाले हिन्दू हृदय सम्राट महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने पुत्र सहित धोखे से बंदी बना लिया था। शिवाजी महाराज के गुरू समर्थ स्वामी रामदास तथा दादा कोणदेव महाराष्ट्र से दतिया आये तथा रतनगढ़ मंदिर में आकर रूके जहां पर उन्होंने साधना की तथा शिवाजी महाराज को औरंगजेब की कैद से छुड़ाने की योजना बनाई तथा सारी कूटनीतिक तैयारियां भी इसी मंदिर से की गयी थी कहा जाता है ओरंगजेब को भेंट के तौर पर फलों की टोकरी या भेजी जाती थी गुरू रामदास ने इसी बात का लाभ उठाकर अपने एक शिष्य का औरंगजेब का विश्वास जीतने के लिये कहा ज बवह विश्वास जीतने में सफल रहा तो भेंट स्वरूप औरंगजेब के यहां फलों से भरी टोकरी भिजवाई गयी जो कि ऊपर से ढकी हुई थी उसके बाद है सिलसिला चलता रहा शिवाजी महाराज सारी रणनीति समझ चुके थे और उन्हीं टोकरियों का लाभ उठाकर शिवाजी महाराज अपने पुत्र सहित उनमें बैठकर बाहर आ गये। आने के बाद उन्होंने माता के मंदिर में माथा ठेका तथा मंदिर का जीर्णोद्वार करवाया तथा माता के मंदिर में सर्वप्रथम घंटा शिवाजी महाराज नहीं चढ़ाया था।
