WhatsApp Down-30 मिनट से व्हाट्सएप का सर्वर डाउन

नई दिल्ली. WhatsApp Down सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp  का सर्वर डाउन हो गया है। भारत में कई लोग इससे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है। WhatsApp डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे है।

WhatsApp

WhatsApp पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है।  इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए है।  इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं. WhatsApp के डाउन होने को लेकर Downdetector ने भी रिपोर्ट किया है।

WhatsApp

ट्विटर पर Downdetector ने लिखा है कि WhatsApp को लेकर यूजर्स 3:17 AM EDT से कह रहे हैं कि ये बंद हो गया है। भारत में करीब आधे घंटे से लोग वॉट्सऐप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे है।  इसको लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई  है।

WhatsApp

खबर लिखे जाने तक वॉट्सऐप डाउन ही चल रहा है।  अभी भी ज्यादातर यूजर्स इस पर मैसेज सेंड नहीं कर पा रहे है।  इसके ठीक होने का इंतजार फिलहाल यूजर्स कर रहे है।  हालांकि, अभी अल्टरनेटिव के तौर पर आप सिग्नल या टेलीग्राम का यूज कर सकते  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *