फोम के गद्दे की दुकान में लगी आग, आग बुझाने में लगी 8 गाडि़यां

आग पर काबू पाने के लिए पानी डालता दमकलकर्मी।ग्वालियर. दीपावली की रात फोम के गद्दे व फर्नीचर बनाने वाली एक फैक्ट्री व दुकान हमें आग लग गयी। आग सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगी है। खान फर्नीचर हाउस में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया। आग पर सुबह 9 बजे काबू पाया गया है। लेकिन उससे पहले यहां सहालग के लिये तैयार कराया गया लाखों रूपये का माल जलकर खाक हो गया है। 8 फायर ब्रिगेड पानी डालने के बाद भी आग सुलगती रही। फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी उपायुक्त अतिबलसिंह यादव का कहना है कि आशंका है कि दीपावली की रात आतिशबाजी के बीच कोई पटाखा अन्दर आ गिरा है। जिसकी वजह से आग भड़की है।

शहर के बहोड़ापुर सागरताल रोड रमजन नगर में खान फर्नीचर हाउस नाम से फैक्ट्री व गोदाम है। इस फैक्ट्री में फोम के गद्दे, फर्नीचर बनाया जाता है। दीपावली को देखे हुए यहां करीब 40 से 50 लाख रुपए का तैयार पड़ा था। खान फर्नीचर हाउस के संचालक साबिर खान दीपावली की रात 1 बजे तक तक फैक्ट्री पर थे। सुबह 4 बजे आसपास के लोगों ने सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की टीम को मौके पर बुला लिया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। करीब 5 घंटे में 8 फायर बिग्रेड पानी फायर कर आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद भी मामूली रूप से आग धधक रही थी।

मैं बर्बाद हो गया
खान फर्नीचर हाउस के ऑनर साबिर खान ने बताया कि इस आग में उनका बहुत नुकसान हुआ है। दीपावली के बाद से सहालग शुरू हो जाते हैं, इसलिए उन्होंने काफी माल तैयार कर गोदाम में रखा था। इसके लिए उन्होंने मार्केट से कर्ज भी लिया था। सोचा था सहालग में माल की सप्लाई होते ही वह सभी का हिसाब कर देंगे। पर यह घटना हो गई। मैं बर्बाद हो गया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *