ग्वालियर में पटाखे चलाने पर FIR, पड़ोसियों को मना किया तो लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े
ग्वालियर. ग्वालियर में तेज आवाज में पटाखे जलाने पर FIR दर्ज की गई है। ग्वालियर के खुरैरी मोहल्ला निवासी मुकेश रजक के दरवाजे पर पड़ोसी पीनू शाह, महबूब खान और नियामत शाह तेज आवाज के पटाखे चला रहे थे। मुकेश ने तीनों पर केस कराया। उसका आरोप है कि पटाखों की आवाज से बच्चे डर रहे थे। तीनों को दरवाजे के सामने पटाखे नहीं फोड़ने को कहा। इस बात पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। उसे, छोटे भाई, विकास और पत्नी को भी पीटा।
पटाखा चलाने पर FIR का इस दीपावली पहला मामला
पुलिस ने मारपीट की धारा में मामला दर्ज करने के साथ ही तेज आवाज में पटाखे चलाने को लेकर भी 188 के तहत मामला दर्ज किया है। मुरार थाना प्रभारी शैलेनद्र भार्गव का कहना है यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन को लेकर की गई है। एक दिन पहले ही कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आने के बाद तेज आवाज वाले पटाखा चलाने पर रोक लगाई थी।
