ISRO का सबसे भारी रॉकेट LVM3-M2 36 सैटेलाईट की लांचिंग
नई दिल्ली. इसरो का रॉकेट LVM 3 एक निजी संचार फर्म वनबेव के 36 सैटेलाइट्स को लेकर श्रीहरिकोटा लांच हो गया है। अगले वर्ष की पहली छमाही में LVM 3 द्वारा 36 वनबेव उपग्रहों का एक और सेट लांच किया जायेगा। यह लांच 23 अक्टूबर रात 12.7 बजे हुआ। दरअसल वनवेब के साथ ISRO की डील हुई है। वह ऐसी 2 लांचिंग करेगा। यानी 23 अक्टूबर की लांचिंग के बाद एक और लांचिंग होनी है।
इस रॉकेट की पांचवीं लांचिंग
इससे पहले 2019 में इस रॉकेट से चंद्रयान-2, 2018 में GST-2 में GST-1 और उससे पहले वर्ष 2014 में क्रू मॉडयूल एटमॉिस्फयरिक री-एंट्री एक्सपेरीमेंट लेकर गया था। यह सारे मिशन भारत सरकार से जुड़े हुए थे। लेकिन यह पहला अवसर है जब कोई निजी कंपनी का सैटेलाइट इस रॉकेट में जा रहा है। अब तक इस रॉकेट से 4 लांचिंग की गयी है। चारों की चारों कामयाब रही है। यह इसकी पांचवी लांचिंग है।
