Surya Grahan- सूर्यग्रहण में भूलकर न करें यह काम, जानिये कब लगेगा सूतक

नई दिल्ली. Solar Eclipse 2022 Sutak Kaal Rules कार्तिक महीने के अमावस्या यानी दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को साल का दूसरा खंड सूर्यग्रहण लग रहा है। जिसका असर पूरे भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण कुल 4घंटे 03 मिनट का होगा। भारत में यह सूर्यग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ प्रपन्नाचार्य की मानें तो सूर्यग्रहण के सूतक काल के बीच सभी प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इतना ही नहीं सूतक काल में हमारे दैनिक दिनचर्या के भी कुछ कार्य वर्जित होते हैं। कब से शुरू हो रहा है सूतक काल और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिये ।

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण का सूतक न तो भोजन बनाएं और न ही पहले का बना हुआ खाएं.
सूर्य ग्रहण से पहले ही खाने पीने वाले वस्तुओं में तुलसी का पत्ता डालकर और जिस पात्र में रखा है उसमें गाय का गोबर लगाकर रख दें.
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें, वे ग्रहण काल के दौरान न तो सोएं और न ही कुछ खाएं. इस दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें.
सूतक काल के दौरान घर के मंदिर में देवी-देवाताओं की प्रतिमाओं को ढक कर रखें. इस दौरान पूजा पाठ बिल्कुल न करें.
सूर्य ग्रहण के समय यानी 04 बजकर 29 मिनट से सूर्यास्त तक यदि संभव हो तो शौच न करें.
सूर्य ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है ऐसे में इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें.
सूर्य ग्रहण के दौरान न तो सोएं और न ही यात्रा करें.
कब से लगेगा सूतक
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक सूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले लग जाता हे। 25 अक्टूबर को ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड से शुरू होगा। जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में समाप्त होगा। सूर्यग्रहण का प्रभाव भारत में 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। जो शाम 6 बजकिर 20 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं सूर्यग्रहण का सूतक सुबह लगभग 4 बजकर 21 मिनट लग जायेगा। सूतक काल सूर्यास्त के बाद समाप्त हो जायेगा।
सूर्यग्रहण के दौरान इन लोगों को छूट
सूर्यग्रहण के सूतक के बीच उपरोक्त सभी कार्य वर्जित हैं। हालांकि बाल, वृद्धि और रोगी के लिये यह नियम मान्य नहीं हैं और साथ ही जिन लोगों के अंदर यह सब सहम करने की क्षमता नहीं है वह लोग खाना पीना कर सकते हैं। ग्रहण काल के टाइम यदि संभव हो तो खाने पीने से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *