जौरासी मंदिर में महालक्ष्मी मंदिर में विराजमान होंगी अष्टलक्ष्मी जी, परिवारों में होगी सुख समृद्धि, धनवान होंगे ग्वालियरवासी
ग्वालियर. शहर से 21 किमी दूर जौरासी हनुमान मंदिर के समीप महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। 13 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर का निर्माण सूर्य-शनि की युति से शहर के विकास में उत्पन्न हो रही रूकावटों को दूर करेगा। मंदिर का निर्माण करवा रहे ट्रस्ट हनुमान मंदिर जौरासी के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी का कहना है कि ऐंती स्थित शनि पर्वत के कारण से इस इलाके को शनि क्षेत्र कहा जाता है। शहर में सूर्य मंदिर की स्थापना के बाद शहर के विकास में रूकावटें होना शुरू हो गयी थी। जेसी मिल, सिमको और अन्य क्षेत्रों का विकास भी रूक गया।
12 मूर्तियों की स्थापना का लक्ष्य
इसमें 8 फीट की लक्ष्मी जी मुख्य मूर्ति, द्वार पर 3 फीट ऊंची गणेश जी और सरस्वती जी और 8 फीट के 2 हाथियों के अलावा 12 मूर्तियों की स्थापना का लक्ष्य है। इसके लिये भारतभर के मूर्तिकारों से लक्ष्मी जी मूर्तियां मगवाई गयी है। ऐसा बताया गया है कि 6 फीट ऊंची लक्ष्मी की मुख्य मूर्ति और 7 छोटी डेढ़ फीट ऊंची की मूर्ति स्थापित की जायेगी, मंदिर के निर्माण कार्य में अभी 1 करोड़ 75 लाख रूपये का स्टील लग चुका है। मंदिर की लागत लगभग 16 करोड़ रखी थी और 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। । यह जानकारी जौरासी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी ने दी।
अष्ट लक्ष्मी जी होगी विराजमान
मंदिर में महालक्ष्मी जी की प्रतिमा अष्टधातु की 6 फीट ऊंचाई की तैयार करवाई जायेगी। इसके अलावा मंदिर में धनलक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, गजलक्ष्मी, शान्तना लक्ष्मी, वीरा लक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी और विजया लक्ष्मी जी की प्रतिमायें भी विराजमान होंगी।
रिटायर्ड जज व वरिष्ठ अभिभाषक हैं न्यास के पदाधिकारी
न्यास का गठन 2003 में जिला ग्वालियर द्वारा किया गया था। न्यास द्वारा 2011 में परिसर में शिव परिवार की स्थापना की गई। इस न्यास में रिटायर्ड जज एवं शहर के वरिष्ठ अभिभाषक पदाधिकारी, सदस्य है। उन्हीं के मार्गदर्शन में महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण की सभी आवश्यक स्वीकृति न्यास को मिल चुकी है।
महालक्ष्मी मंदिर निर्माण का तीन बीघा क्षेत्र में भव्य आकर्षक मंदिर बनाया जा रहा है। इसमें वैदिक विद्यालय, प्रवचन परिसर व चिकित्सालय भी खोला जाएगा।
सुरेश चतुर्वेदी एडवोकेट, अध्यक्ष, ट्रस्ट मंदिर श्री हनुमान जी जौरासी
