अब जनता नहीं लगाएगी दफ्तरों के चक्कर, दिवाली पर CM Shivraj ने लिया संकल्प

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के दिन संकल्प लिया है कि प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम होंगे और गड़बड़ी करने वालों, भष्ट्राचार करने वालों पर तुरंत करवाई होगी। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशे के खिलाफ अभियान की बात करते हुए कहा कि सड़क पर शराब पीने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

सीएम ने जनता को किया संबोधित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली पर मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। सीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों से बेहतर काम करने का संकल्प दिलवाया। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में बेहतर काम हो रहे हैं पर कुछ बात ऐसी हो जाती हैं तो मन को कष्ट देती है। ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की गई है।

जनता दफ्तरों के चक्कर ना लगाए: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी ध्यान रखें कि जनता दफ्तरों के चक्कर ना लगाए। मुख्यमंत्री भू-आवास योजना का क्रियान्वयन हमें शुरू करना है और पट्टे को लेकर अभियान चलेगा। बिना लिए-दिए विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लें। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे नहीं छोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *