ग्वालियर में दीपोत्सव पर बिजली गुल न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए, हादसे से निपटने ननि का दमकल विभाग और इलाज के लिए जेएएच प्रबंधन तैयार

ग्वालियर. बिजली कंपनी ने दीपावली पर बिजली सप्लाई को निर्बाध रखने के लिए 200 टीमें बनाई हैं जो 4 स्तर पर बिजली सप्लाई, फॉल्ट, ट्रिपिंग पर निगरानी रखेंगी। बिजली कंपनी ने हर जोन पर एक कॉल सेंटर बनाया है। जहां उक्त नंबरों पर संपर्क कर बिजली संबंधी परेशानियों को बता सकते हैं।

कैजुअल्टी वार्ड में 16 बेड व ट्रॉमा सेंटर में 10 बेड रिजर्व रखे
दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रहेगा। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने जिला अस्पताल मुरार, सिविल अस्पताल हजीरा के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जेएएच के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट के साथ कैजुअल्टी व कैजुअल्टी वार्ड को अलर्ट पर रखा गया है। कैजुअल्टी वार्ड में 16 बेड तथा ट्रॉमा सेंटर में 10 बेड के अलावा बर्न यूनिट में पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सर्जरी, मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक के साथ अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष से भी कहा गया है कि वह अपने विभागों को अलर्ट रखें।

147 कर्मचारी तैनात, अलग अलग क्षेत्रों में 13 दमकल रखे
अग्नि दुर्घटना की संभावना को देखते हुए निगम ने 147 कर्मचारियों को तैनात किया है। साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 फयर दमकल को तैनात किया है। फायर मुख्यालय रुपसिंह स्टेडियम के नंबर 101, 2342101, 2438361 के साथ मुरार सब फायर स्टेशन 0751-2438324 पर एवं महाराज बाडा सब फायर स्टेशन 0751-2438326, आनंद नगर सब फायर स्टेशन 0751-2438368 के अतिरिक्त 9406915729, 9171097102, 8103984383, 9630583996 व 9300779031 पर हादसे की सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *