ग्वालियर बायपास पर पानी की बोतल लेने पार कर रहा था रास्ता, तेज रफ्तार कार कुचल गई

ग्वालियर. ग्वालियर में बुआ के घर से अपने घर दीपावली मनाने जा रहे एक छात्र की रास्ते में मौत हो गई। ग्वालियर बायपास पर सिरोल इलाके में छात्र बाइक से उतरकर पानी की बोतल लेने रास्ता पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार उसे कुचल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया है। साथ ही कार चालक पर मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के थाटीपुर स्थित यादव भवन निवासी मयंक वर्मा पुत्र घनश्याम दास वर्मा एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। दो दिन पहले उनके घर झांसी से उनका मामा का लड़का आकाश वर्मा (20) आया था। बीते रोज वह दीपावली के त्योहार होने पर वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। मयंक भी उसके साथ जा रहा था। अभी वह सिरोल थाना क्षेत्र स्थित ग्वालियर-झांसी बायपास पर पहुंचे थे कि तभी पानी की बोतल लेने के लिए आकाश बाइक से उतर कर रास्ता पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही एक्सयूवी UP 11 CH-5096 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आकाश को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछला और कार के पहिये के नीचे उसका सिर आ गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *