कार्यक्रम स्थल के अंत में बैठक कर साउण्ड चैक करूंगा, 50 एफटीओ बनाये जायेंगे, एयरपोर्ट पर स्थानीय इतिहास दिखें-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर. लगभग 4 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अक्टूबर को मेला ग्राउण्ड में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे साथ में नागर विमानन के राजीव बंसल, परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के साथ मंच का अवलोकन करने पहुंचे तो उन्हें माइक की आवाज को भी चैक किया चारो ओर का मुआयना करने के बाद कलेक्टर बोले मैं फिर शाम 7 बजे आऊंगा और सबसे अंत में बैठकर आवाज चैक करूंगा।

एफटीओ बनेंगे
कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए आने वाले समय में बहुत ही जल्द 50 फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाईजेन (एफटीओ) बनाये जायेंगे। जिससे लोग प्लेन का चलाना सीखे और रोजगार प्राप्त करें और इसके साथ हेलीकॉप्टर के लिये ट्रेनिंग के लिये भी बनाये जायेंगे।

पुरातत्व की छवि दिखेगी एयरपोर्ट भवन पर
एयरपोर्ट की बिल्डिंग इस से डिजाइन कर रहे हैं अयोध्या में राममंदिर, प्रयागराज में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकाल और ग्वालियर में पुरातत्व की महत्व के अनुसार भवन को जल्द ही तैयार किया जायेगा।
जयविलास पैलेस में मराठा के इतिहास पर बनी
जयविलास पैलेस के संग्रहालय में मराठाओं के इतिहास पर एक गैलरी बनायी गयी है जिसमें देश को आजाद कराने वालों की कृला कृतियां और शिवाजी महाराज के संग्राम का वर्णन किया गया है। जिसका केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकार्पण करेंगे।
