ग्वालियर में पांच दिन में ही मिले 84 डेंगू मरीज, अब तक 200 आए चपेट में

ग्वालियर. ग्वालियर शहर व अंचल में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिन में शहर में 84 मरीज सामने आए हैं। अभी तक शहर में 200 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में 10 मरीज डेंगू के सामने आए है।

यह हैं नए मरीज
ग्वालियर के 35 वर्षीय जनक, 14 साल का आकाश, 20 साल का नरेन्द्र, सात साल का रविन्द्र, 18 साल की राशि, 15 साल की ऋषिका व 23 वर्षीय इनावमन सहित मुरैना के 26 वर्षीय हासिम,16 साल का राहुल, बांधा निवासी 18 साल का प्रियांशु की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। इन सभी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। घनी बस्ती व पाश क्षेत्रों में मिल रहे डेंगू मरीज : डेंगू का प्रकोप घनी बस्ती के साथ-साथ पाश क्षेत्रों में भी है। आंनद नगर, आमखो पहाड़िया, मुरार, पुरानी छावनी, गोविंद पुरी, सिटी सेंटर, ओम नगर आदि क्षेत्रों में भी एडीज मच्छर लोगों को काट रहा है, जिससे लोग डेंगू के मरीज बन रहे हैं। डेंगू का लार्वा घर या बाहर साफ पानी जमा होने पर पनप रहा है। डेंगू मच्छर घर के अंदर ही अपना ठिकाना बनाकर रखता है। घर के अंदर छोटे बच्चों व बुजुर्गो को आसानी से अपना शिकार बना लेता है। जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी का कहना है सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच डेंगू व मलेरिया का मच्छर अधिक सक्रिय रहता है। इस दौरान बच्चों को मच्छर से बचाकर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *