3 लोगों को मिले 8 बेशकीमती हीरे, दीवाली से पहले चमकी इन लोंगों की किस्मत

पन्ना. रत्नगर्भा धरती कब किसे रंक से राजा बना दें इसका कोई ठिकाना नहीं है। मध्यप्रदेश के पन्ना में दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरे निकलते हैं। दुनिया भर में कीमती हीरों की खदानों के लिये प्रसिद्ध पन्ना में 3 लोगों की किस्मत उस समय उठी जब उसे हीरा खदान से हीरा मिल गया। तीनों लोग 8 हीरे लेकर हीरा कार्यालय में जमा कराने पहुंचे।
तीन लोगों को मिला हीरा
आपको बता दें कि बेशकीमतों हीरों की वजह से देश दुनिया में विश्वविख्यात पन्ना की धरती में खदानों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र के रास्ते में पड़े हीरे मिल रहे हैं। आज हीरा कार्यालय पन्ना में शमशेर खान आगरा मोहल्ला ने हीरापुर टपरियन खदान से प्राप्त 2 हीरे जमा किये हैं। जिसमें एक हीरा 4.14 कैरेट, दूसरा हीरा 3.23 कैरेट का हीरा जमा किया गया।
दूसरे व्यक्ति को मिले 2 हीरे
इस तरह से जनकपुर के पूर्व सरपंच लखनलाल केवट ने कृष्णा कल्याणपुर पटी की हीरा खदान में प्राप्त 2 हीरे जमा किये हैं। जिसमें पहला हीरा 2.43 कैरेट, दूसरा हीरा 96 सेंट का बताया गया है।
हीरे की कीमत कैसे होती है तय
हीरे की क्वालिटी उसकी चमक के आधार पर तय की जाती है। जिन हीरों में से चमकीली किरणें निकल रही होती है वह बहुत अधिक कीमत के होते हैं। जानकारी के अनुसार ऐसे हीरे पन्ना में बहुत कम मिलते है। लेकिन जिसे भी इसतरह के हीरे मिलते हैं उसकी किस्मत भी चमक जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *