गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर के बाद भोपाल जाएंगे, क्या है इसके पीछे की राजनीति

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर के दौरे पर आ रहे हैं, शाह ग्वालियर के अलावा भोपाल में भी जाएंगे, अमित शाह के दौरे के लिए प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। शाह के इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुलावे पर पहली बार ग्वालियर के जयविलास पैलेस भी जाएंगे, शाह के दौरे को लेकर सिंधिया पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं, वह आज से दो दिन के ग्वालियर दौरे पर रहेंगे।

शाह के दौरे की तैयारियों में जुटे सिंधिया 
अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर में अत्याधुनिक विमानतल का शिलान्यास करने आ रहे हैं, लेकिन शाह के इस दौरे को सिंधिया के शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि अब सिंधिया बीजेपी में अपनी लकीर बड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं, यही वजह है कि अमित शाह का ग्वालियर दौरा प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  सिंधिया अगले तीन दिन तक मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। जहां सिंधिया अपने समर्थक मंत्रियों के साथ शाह के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *