GWALIOR में फसल बर्बादी पर किसानों ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, कलेक्टर को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे, CM मुखिया को शहर में नहीं घुसने देंगे

ग्वालियर. ग्वालियर अंचल में पिछले दिनों हुई बेमौसम की बारिश के चलते हुए फसलों के नुकसान को लेकर, कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने जिला प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। वे बोले- बर्बाद हुई फसलों का सही और समय पर सर्वे नहीं हुआ तो कलेक्टर को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। प्रदेश के मुखिया को ग्वालियर शहर में नहीं घुसने देंगे।

ग्वालियर चंबल अंचल में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ज्वार, बाजरा, तिल,धान, आलू, मक्का, की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा बर्बाद फसलों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है, जिसके चलते भितरवार, डबरा और मुरार ग्रामीण के आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कड़े शब्दों में जिला प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन के अंदर बर्बाद फसलों का ईमानदारी से सर्वे नहीं हुआ तो शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घुसने नहीं देंगे और कलेक्टर को भी कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *