चीते के बाद भोपाल में लाये जा रहे अफ्रीका के जिराफ, तैयारी शुरू

भोपाल. मध्यप्रदेश में आफ्रीकन चीतों की दस्तक के बाद अब जेब्रा और जिराफ भी जल्द दस्तक दे सकते हैं। इस संबंध में शिवराज सरकार के वन मंत्री विजय शाह ने बड़ी जानकारी दी है। जेब्रा और जिराफ को मध्यप्रदेश में लाने से पहले उन्हें रखने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक इसके लिये भोपाल स्थित वन विहार को चुना गया हे। पार्क प्रबंधन जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अपना प्रस्ताव भेज चुका है।
व्नमंत्री ने बताया पूरा प्लान
मध्यप्रदेश के वनमंत्री विजय शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश में अफ्रीकन चीतों के बाद अब जेब्रा और जिराफ को भी 26 जनवरी 2023 के पहले लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हें वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रखा जायेगा। पर्यटक अब शेर, बाघ भालू, लोमडी, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा सहित अन्य जानवरों के साथ जेब्रा और जिराफ के दीदार कर सकेंगे। इसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
प्रतिबंधित होगी नेशनक पार्को में प्लास्टिक
वनमंत्री विजय शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी नेशनल पार्क में प्लास्टिक और थैलियों पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। इसके यह आदेश एक जनवरी 2023 से लागू होंगे। प्रतिबंध से पहले पार्को में वाटर एटीएम सहित अन्य सुविधायें विकसित करने का काम किया जा रहा है। सभी कार्य पूरे हो जाने के बाद पार्को में प्लास्टिक की थैलियों में खाना पीने का सामान भी ले जाना प्रतिबंधित होगा।
17 सितम्बर को कूनो में आये थे चीते
कुछ दिन पहले ही नमीबिया से 8 चीतें मध्यप्रदेश लाये गये थे। इन्हें कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 18 सितम्बर को पार्क में पिंजरे खोलकर चीता को बाड़े में छोड़ा था। इसी के साथ मध्यप्रदेश टाइगर, लैपर्ड के बाद चीता स्टेट बन गया था। अब प्रदेश में आफ्रीकन जेब्रा और जिराफ के आने की खबर से वन्य जीव प्रेमियों में खुशी का वातावरण है।
