भाजपा ने ग्वालियर का जिलाध्यक्ष बदला, अभय चौधरी को मिली जिम्मेदारी
ग्वालियर. भाजपा ने गुरूवार देर रात को कुछ जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए। पार्टी ने ग्वालियर में अभय चौधरी, भिंड में देवेंद्र नरवरिया, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोक नगर में आलोक तिवारी और कटनी में दीपक सोनी को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी घोषित किए
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की। इनमें नाथू सिंह गुर्जर को भिंड, कमल माखीजानी को ग्वालियर नगर, गजेंद्र सिंह सिकरवार को गुना, उमेश रघुवंशी को अशोकनगर और रामरतन पायल को कटनी को प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है।
