राशन माफिया की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर

श्योपुर, मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे एन्टी माफिया अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम लोकेन्द्र सरल द्वारा राजस्व, पुलिस एवं नगपालिका की टीम के साथ पीडीएस के राशन की कालाबाजारी में संलिप्त राशन माफिया के पुल दरवाजा रोड स्थित अवैध रूप से बनी दुकान को बुलडोजर चलाकर जमीदोज करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान एसडीओपी अशोक सिंह जादौन, टीआई सतीश दुबे, नायब तहसीलदार भरतेन्दु सिद्धार्थ गौतम, सीएमओ नगरपालिका मधुसूदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर के निर्देश पर राशन माफिया फरियाद अंसारी की पुल दरवाजा क्षेत्र में अवैध रूप से बनी दुकान को बुलडोजर चलाकर तोडने की कार्यवाही करते हुए नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस फरियाद अंसारी के विरूद्ध देहात थाना श्योपुर में पीडीएस का एक ट्रक चावल बेचने के लिए जयपुर ले जाते हुए पकडे जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर फूड इस्पेक्टर सुश्री लवली गोयल द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा चोर बाजारी एवं काला बाजारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *