एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रोका काफिला, सभा से लौट रहे थे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली. गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अहमदाबाद की सभा खत्म करके वापस लौटते वक्त अहमदाबाद से गांधीनगर के रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना काफिला एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका। एंबुलेंस के गुजर जाने के बाद ही काफिला आगे बढ़ा।
पीएम मोदी ने किया आज कई प्रोजक्ट्स का उद्घाटन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज (शुक्रवार को) हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन में सवार होकर पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
