MP में ट्रेनिंग सेंटर-बैठक स्थल जानने के लिए PFI नेताओं से डोजियर भरवा रही इंटेलिजेंस

इंदौर. पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) नेताओं की धरपकड़ के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस हरकत में आ गई है। इंटेलिजेंस उन स्थानों की जानकारी जुटा रही है जहां पीएफआइ के प्रशिक्षण और बैठक-भाषण होते थे। शुक्रवार से पीएफआइ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के डोजियर भरवाने शुरू कर दिए। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के इंदौर में 85 सक्रिय कार्यकर्ता (रजिस्टर्ड) है, जबकि अनाधिकृत रुप से 800 से ज्यादा सदस्य बन चुके है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की दबिश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पीएफआइ नेताओं को बाहर से फंडिंग हो रही थी। इसके बदले प्रचार-प्रसार, देश विरोधी गतिविधियां, प्रशिक्षण सत्र और भाषण आदि होते थे। इंटेलिजेंस अब उनके ठिकानों की जानकारी जुटाने में जुटे है।

85 बिंदुओं का डोजियर, शरीर के निशान तक की जानकारी
खुफिया विभाग के एक अफसर के मुताबिक हमने पीएफआइ के लिए विशेष तौर का डोजियर तैयार किया है जिसमें 85 बिंदु हैं। शुरुआत पीएफआइ सदस्य के नाम-पता से होती है। उसके विस्तृत में कथन लिए जाते हैं। बाद में उसके बैंक खाते, संपत्ति, रिश्तेदार, स्वजन, वकील, गाड़ी के नंबर, शरीर पर बने निशान, आय के स्त्रोत से लेकर संपूर्ण जानकारी रहती है।

फंडिंग करने वाले प्रतिष्ठान भी निशाने पर
जांच एजेंसियों के मुताबिक पीएफआइ कार्यकर्ता एसडीपीआइ से मिलकर काम करते हैं। उन्होंने इस्लाम की आड़ में चंदा भी एकत्र किया है। एजेंसी अब उन लोगों और प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटा रही है जिन पर फंडिंग करने का अंदेशा है। अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में सिमी भी इसी तरह इस्लाम की रक्षा के बहाने मुस्लिम समाज से प्रतिष्ठित लोगों के आर्थिक मदद लेते थे। बाद में उसका आतंक को बढ़ाने में उपयोग होने लगा। पीएफआइ ने भी मस्जिदों और मदरसों के बाहर पोस्टर लगा कर चंदा एकत्र किया था। हालांकि उसका बैंक खातों में कोई उल्लेख नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *