बेटियां बढ़ा रही हैं हमारे देश और समाज का गौरव: पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता

नवजात कन्याओं का पूजन एवं उनकी मांओं का सम्मान

ग्वालियर । बेटियां हमारे देश और समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। मगर आज भी हमारे समाज का एक बड़ा तबका एक पुरातन और पितृसत्तात्मक सोच में जी रहे हैं, वे आज भी बेटी के जन्म को अपशगुन के रूप में लेते हैं। ऐसे सभी अभिभावक अपनी सोच को बदलें और बेटियों को सम्मान और सुरक्षा दें। उक्त आशय के विचार पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने नवदुर्गा महोत्सव के चतुर्थ दिवस बिरलानगर प्रसूतीगृह में नवजात कन्याओं का पूजन कर उनकी मां का सम्मान किया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा महोत्सव चतुर्थ दिवस ग्वालियर की लोकप्रिय पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा बिरलानगर प्रसूतीगृह में समस्त नवजात कन्याओं का वस्त्र भेंट कर पूजन उनकी माताओं को पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंजलि बत्रा, रजनी भदोरिया, तृप्ति भटनागर, अंजू गुप्ता, जूली गुप्ता सहित डॉक्टर एवं नर्सिंग बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *