रंगे हाथों गिरफ्तार सब इंजीनियर अरूण सैनी 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते

भिण्ड. कामख्या स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बिजली चोरी प्रकरण न बनाने की शर्त पर आर्यनगर निवासी फरियादी आशुतोष शर्मा से 2 लाख 50 हजार रूपये की मांग की थी लेकिन मामला 50 हजार रूपये में तय हो गया था। लेकिन इस बात की शिकायत ग्वालियर आकर ईओडब्ल्यू कार्यालय एसपी बिट्टू सहगल से शिकायत की। इंजीनियर को दबोचने के लिये प्लानिंग की गयी।
गुरूवार की सुबह 11-45 बजे प्लानिंग की तहत फरियादी आशुतोष शर्मा ने भिंड स्थित मप्र विद्युत मंडल कार्यालय में पहुंचकर सब इंजीनियर अरूण सैनी को दिये और फरियादी को ग्रीन सिग्नल मिलते ही ईओडब्ल्यू के टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही को टीआई यशवंत गोयल, शैलेन्द्र कुशवाह, एसआई भीष्म तिवारी, योगेन्द्र दुबे और आरक्षक नरेश, प्रदीप और दीपक कार्यवाही को अंजाम दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *