8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर रेड

नई दिल्ली. पीएफआई के खिलाफ आज (मंगलवार को) बड़ा एक्शन लिया गया है। दिल्ली, यूपी और असम समेत 8 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों छापेमारी जारी है। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के नेताओं की धरपकड़ के बाद इंटेलिजेंस अब सेंट्रल महिला फ्रंट के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक इंटेलिजेंस के पास सेंट्रल महिला फ्रंट को लेकर जो इनपुट है, उसमें धर्म के नाम पर जागरूक करने की आड़ में महिलाओं का ब्रेन वाश करना शामिल है। इंदौर सहित मालवा में सेंट्रल महिला फ्रंट के कौन-कौन से चेहरे हैं, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, पीएफआइ के इंदौर में 85 सक्रिय कार्यकर्ता (रजिस्टर्ड) हैं, जबकि अनधिकृत रूप से बड़ी संख्या में सदस्य बन चुके हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पीएफआइ की सेंट्रल महिला फ्रंट को लेकर है, क्योंकि सिमी की शाहीन फोर्स की तरह सेंट्रल महिला फ्रंट अंदर ही अंदर काम करती है। सिमी पर नकेल कसने के बाद शाहीन फोर्स सेंट्रल महिला फ्रंट में शामिल हो चुकी है। उसे पीएफआइ जैसे बड़े संगठन का प्लेटफार्म मिल गया है। सेंट्रल महिला फ्रंट की बैठकें भी गुपचुप तरीके से होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *