250 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया, 43 छात्राओं को निशुल्क चश्मे का वितरण- प्रतिमान सोशल फाउंडेशन
ग्वालियर. प्रतिमान सोशल फाउंडेशन द्वारा शासकीय पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 250 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया, जिसमें 43 छात्राओं को दूर दृष्टि दोष पाया गया। बच्चियों के चश्मे का नंबर विद्यालय में ही जांचा गया। कल उन सभी छात्राओं को संस्था की तरफ से निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया ।
पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 250 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया, जिसमें 43 छात्राओं को दूर दृष्टि दोष पाया गया। बच्चियों के चश्मे का नंबर विद्यालय में ही जांचा गया। कल उन सभी छात्राओं को संस्था की तरफ से निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण पाठक, विधायक- ग्वालियर दक्षिण, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य रवीन्द्र शर्मा, सह प्राचार्य उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजा के साथ हुआ। प्रतिमान के संस्थापक प्रदीप शर्मा ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रतिमान सोशल फाउंडेशन की जानकारी दी। कार्यक्रम की जानकारी पूनम सप्रा ने मुख्य अतिथि का परिचय विधि बंसल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार पूनम महेश्वरी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर दलजीत सिंह, प्रेरणा बेदी, रजनी अग्रवाल, तुषार शर्मा एवं जागृति शर्मा उपस्थित थे।

