मध्यप्रदेश की मेडीकल यूनिवर्सिटी की पेंडेन्सी खत्म हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो-डॉ. सुनील राठौर

 

ग्वालियर. पेंडेसी खत्म कर समाधान करने और पेंडेन्सी के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही, छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाये, समय पर परीक्षा और समय पर ही परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाये और इसके अलावा 2020-21 के सत्र की परीक्षा आज तक संपन्न नहीं हो पायी है यही मेरी प्राथमिकता है। यह बात मप्र मेडीकल यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद के सदस्य डॉ. सुनील राठौर ने अपने स्वागत समारोह के मौके पर न्यूजमेल टूडे से बातचीत करते हुए कहीं।
डॉ. सुनील राठौर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मप्र मेड़ीकल यूनीवर्सिटी के स्टाफ बिना किसी चढ़ोत्री उस कॉलेज मार्कसीट नहीं भेजते है मेरे पदभार ज्वाइन करने के बाद यह समस्या किसी कॉलेज सामने ने आये मैं इसके लिये प्रयासरत रहूंगा।
मेडीकल छात्रों को यह दस्तावेज मिले ऑनलाईन
डॉ. सुनील राठौर ने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई करें क्योंकि छात्रों के इनरोलमेंट, एल्जीबिलिटी, मायग्रेशन और मार्कशीट जैसे दस्तावेज को ऑनलाईन मिले मेरा यह प्रयास छात्र अपना बिना समय बर्बाद करें। यह समय अपनी पढ़ाई में लगाये। मैं इस बात का भी ध्यान रखूंगा कि दीक्षांत समारोह समय पर हो सभी डिग्री भी मिले।
यह पहुंचे स्वागत करने
हाइवे स्थित वीएसएमआई मेडीकल कॉलेज परिसर में डॉ. सुनील राठौर को मेडीकल यूनीवर्सिटी की कार्यपरिषद का सदस्य बनाये जाने पर संतोष सिकरवार, अवनीश भदौरिया, नीरू कुशवाह, मुकेश भदौरिया, अश्विनी दीक्षित, देवेन्द्र चौहान, वेदप्रकाश समाधिया, मुकेश बाथम, नीलेश राय, सोनू शर्मा और रविन्द्र जादौन आदि पुष्पाहार पहना कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *