NCC-OTA ग्वालियर की दीक्षांत परेड की जनरल एके महाजन, अपर महानिदेशक, MP एवं CG निदेशालय समीक्षा करेंगे : मेजर
ग्वालियर. NCC, अफसर प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर के ऐतिहासिक तथा गौरवशाली परिसर में 128 प्रशिक्षार्थियों को भव्य दीक्षांत परेड में रैंक प्रदान किये गए। ANO’s , सैन्य संस्थान तथा विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के बीच की आवश्यक कडी होती है। इस अकादमी में भारत के विभिन्न राज्यों से आई कुल 128 प्रशिक्षार्थियों ने 45 दिवसीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया जिसमें विभिन्न प्रकार के सैन्य प्रशिक्षण जिसमे बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, उपदेशक कौशल, गैप रीडिंग, फायरिंग ड्रिल, एडवेंचर, खेल-कूद, कैम्प प्रशिक्षण, योगा तथा एनसीसी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अफसर प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर सम्पूर्ण देश में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहा महिला अफसर, सहायक एनसीसी अफसर तथा बालिका कैडेट्स अनुदेशक का प्रशिक्षण होता है।
इस कोर्स की भव्यता इस बार और भी निराली है क्योंकि इस परेड की समीक्षा मेजर जनरल एके महाजन, अपर महानिदेशक, मप्र एवं छत्तीसगढ निदेशालय द्वारा की गई। इनके साथ ही बडी संख्या में इस परेड में ग्वालियर में नियुक्त सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न संस्थानों के अध्यापक व प्राध्यापकों के साथ साथ प्रशिक्षार्थियों के रिश्तेदार भी इस परेड के साक्षी बने। इनके साथ ही इस परेड में विद्यालयों के छात्र छात्राएं, NCC के दोनों विंग के कैडेट्स एवं पूर्व NCC विद्यार्थी भी शामिल हुए। अपने आनुष्ठानिक साजसज्जा से परिपूर्ण प्रशिक्षाथियों द्वारा प्रभावशाली रूप से निरीक्षक के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात् परेड ने शानदार मार्च पास्ट किया। कोर्स में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को मेजर जनरल एके महाजन, अपर महानिदेशक, मप्र एवं छत्तीसगढ निदेशालय द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।
कमीशन प्रदान किये जाने के पश्चात् इन महिला NCC अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष ले० कर्नल सुधीर परमार, प्रशिक्षण अधिकारी एवं मेजर प्रतिभा तिवारी, अतिरिक्त प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा शपथ दिलवाई जिसके तहत् सभी प्रशिक्षार्थियों ने NCC नियमों पर अमल करने की शपथ ली। प्रशिक्षार्थियों को प्रदान किये गए पुरस्कार निम्न प्रकार है:”कनिष्ठ स्कन्ध की मेरिट कम में प्रथम होने पर NCC महानिदेशक का प्लेक ऑफ ऑनर एवं कमांडेंट का स्वर्ण पदक” महाराष्ट्र निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर चंचल शर्मा को प्रदान किया गया ।
(A) कोर्स में सर्वश्रेष्ठ ANO होने के लिये “NCC महानिदेशक ट्रॉफी” दिल्ली निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर जयंती दीवान को प्रदान किया गया।
(B) NCC विषयों में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने के लिये “शर्मा कप” दिल्ली निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर जयंती दीवान को प्रदान किया गया।
(C) स्पेशल विषयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” ओडीशा निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर करूना तिवारी को प्रदान किया गया ।
(D)परेड को कमान करने के लिये “कमांडेंट का स्वर्ण पदक” महाराष्ट्र निदेशालय की केयर टेकर ऑफिसर चेतना नामदेव पाटिल को प्रदान किया गया ।
(E) चेम्पियनशिप बैनर “अहिल्याबाई” कंपनी को प्रदान किया गया जिसे उत्तरप्रदेश निदेशालय की थर्ड अफसर रीना शर्मा ने प्राप्त किया।
(F) परेड को संबोधित करते हुए मेजर जनरल एके महाजन, अपर महानिदेशक, मप्र एवं छत्तीसगढ निदेशालय ने ANO’s से NCC नियमों पर अमल करने एवं एनसीसी कैडेट्स को उचित मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।
(G) दीक्षांत परेड में NCC OTA ग्वालियर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनयमोहन शर्मा के साथ अकादमी के उपकमांडेंट कर्नल अजय प्रभाकर, ले० कर्नल सुधीर परमार, प्रशिक्षण अधिकारी एवं अन्य अफसर भी उपस्थित थे।

