नोएडा दीवार हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 9 घायल

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। 9 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मृतक बदायूं के रहने वाले थे। हादसा सेक्टर 21 में हुआ है। कुछ और श्रमिकों के दबे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि अब तक 4 लोगों की जान गई है। 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। सीएम ऑफिस ने अपने ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री जी नेजनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *