बाइक शोरूम में लगी आग, 6 लोगों की मौत, बैटरी फटने से हुआ हादसा
हैदराबाद. हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक होटल के बेसमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की मौत दम घुटने से हुई। मिली जानकारी के मुताबिक रूबी होटल की बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग यूनिट थी। यहीं बैटरी फटने से आग लगी और फिर तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग इतनी खतरनाक थी कि कई लोग शो रूम में ही फंस गए, जिन्हें किसी तरह क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका। ये हादसा तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद इलाके में हुआ। इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

