ग्वालियर में इंजीनियर पति पर रेप का केस, शादी के 16वें दिन पता चला पहले से शादीशुदा है

ग्वालियर. एक महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला की शादी 8 महीने पहले हुई थी। शादी के 16वें दिन उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी से तलाक का मामला इंदौर कोर्ट में चल रहा है। महिला ने यह बात छिपाने का कारण पूछा तो पति ने पीटना शुरू कर दिया। मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंधक बनाकर रखने लगा। उसने कई बार सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर दुष्कृत्य किया। रविवार शाम को महिला की शिकायत पर महाराजपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर डायरी मंदसौर पुलिस को भेज दी है।

क्या है पूरा मामला
शहर के सागरताल के पास की रहने वाली 26 साल की महिला की शादी 23 जनवरी 2022 को ग्वालियर निवासी इंजीनियर  के साथ हुई थी। पति मंदसौर बिजली कंपनी में बतौर इंजीनियर पदस्थ है। शादी के अगले ही दिन 24 जनवरी को वह पत्नी को अपने साथ मंदसौर ले गया। यहां उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से तलाक का मामला इंदौर कोर्ट में चल रहा है। पत्नी ने मामला छिपाने का कारण पूछा तो पति नाराज हो गया। उसके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया। वह पत्नी को कमरे में बंद रखकर यातनाएं देने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की इस हरकत के बाद उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की। ऐसे में पति सेक्स पावर बढ़ाने की गोलियां खाकर दुष्कर्म करने लगा। उसने कई बार ऐसा किया। पीड़िता ने बताया कि पति को उसे यातनाएं देने में बहुत मजा आता था।

दूसरी लड़कियों से हैं संबंध
पीड़िता को पता चला कि उसके पति के दूसरी लड़कियों से भी संबंध हैं। इसके बाद पति का अत्याचार और बढ़ गया। उनसे मोबाइल ले लिया और मायके में बात कराना बंद कर दिया। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखने लगा। कुछ कहती तो पीटता था। एक दिन मौका मिला तो वहां से भागकर पिता के घर ग्वालियर आ गई।

सास-ससुर ने मारकर घर से भगा दिया
जब मैं शिकायत करने अपने माता-पिता के साथ ससुराल गई तो सास-ससुर ने हमें मारकर घर से भगा दिया। हमने फिर भी रिश्ता बचाने का प्रयास किया। 28 अगस्त को आखिरी बार उसने बात की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद हमने केस करने का मन बनाया और वकील से राय लेने के बाद रविवार शाम को केस दर्ज करवाया। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटनाक्रम मंदसौर जिले का होने पर केस डायरी वहां भेज दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *