ग्वालियर में महिला 2 मंजिला मकान से कूदी, पति व ससुरालवाले दहेज के लिए बंधक बनाकर पीटते थे
ग्वालियर. ग्वालियर में महिला का छत से गिरने का एक वीडियो सामने आया है। महिला ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर जान दे दी। वे दहेज में दो लाख रुपए और बाइक मांग रहे थे। मना करने पर मारपीट करते थे। घटना 19 अगस्त की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को देखकर पुलिस ने रविवार शाम को पति और ससुरालवालों पर केस दर्ज किया है और सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
भिंड के ऊमरी की रहने वाला 25 साल की सीमा पुत्री कडोरे सिंह भदौरिया की शादी जनवरी 2020 में हजीरा चार शहर का नाका निवासी अंकित उर्फ अनिरूद्ध सिंह तोमर से हुई थी। सीमा के पिता का कहना है कि शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही पति और ससुरालवालों का रवैया बदलने लगा।
प्रताड़ना से तंग आकर दी जान
सीमा के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले उसे दहेज में दो लाख रुपए और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने मायके से दहेज लाने से मना कर दिया तो मारपीट शुरू कर दी। ये लोग उसे बंधक बनाकर पीटने लगे। रोज-परेशान होकर सीमा ने 19 अगस्त को दो मंजिला मकान से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद पति अंकित उर्फ अनिरुद्ध तोमर, सास सुनीता, ससुर श्रीनिवास और देवर आशु तोमर के खिलाफ दहेज एक्ट व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

