ग्वालियर में भावुक इमरती देवी से बोले सिंधिया चुप रहो मीडिया वाले हैं

ग्वालियर. ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को ना केवल अपने हाथ से खाना परोसा, बल्कि साथ बैठकर एक ही थाली में खाना भी खाया। सिंधिया घराने में शायद पहली बार किसी ने ऐसा किया हैं। इस दौरान सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी भी मौजूद थीं। सिंधिया की एक बात पर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- ये बात गलत है। इस पर मंत्री सिंधिया बोले- ये बात अभी मत कहो-यहां मीडिया वाले मौजूद हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं ना भी रहूं तब भी आपके समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम होते रहेंगे। यह बात सुनकर सिंधिया की कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी की आंखों में आंसू आ गए। उसके बाद भीगी आंखों से इमरती देवी ने कहा कि महाराज कभी ऐसा मत बोलना। उसके बाद सिंधिया ने इमरती देवी का हाथ पकड़कर हौसला बढ़ाया।

विधानसभा चुनाव में यहां सबसे ज्यादा BJP को नुकसान
2 अप्रैल 2018 में जातिगत हिंसा के बाद विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ग्वालियर चंबल अंचल में हुआ था। यहां लगभग 90 प्रतिशत सीट भाजपा के हाथ से चली गई थीं। अब सिंधिया कांग्रेस से भाजपा में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *