MP बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है, 8 मंत्रियों की दिल्ली दौड़

भोपाल. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मध्यप्रदेश बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है। दरअसल, शिवराज के 8 मंत्री लगातार दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। यह दौड़ केवल एक हफ्ते के अंदर हुई। इस पर नजर रखने वाले एक नेता बताते हैं कि ऐसा पहली बार देखा जब मंत्री दिल्ली में अलग-अलग नेताओं से मिले। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। ‘सरकार’ के एक करीबी मंत्री भी दिल्ली दर्शन कर आए। इनके बारे में कहा जाता है कि ये अपने काम से मतलब रखते हैं। इनके पास विभाग भी मलाईदार है। ऐसे में उनके दिल्ली जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक मंत्री तो ऐसे भी हैं, वो जब भी दिल्ली जाते है, तो मुलाकात करने वालों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने अपना दौरा गुप्त रखा। सुना है कि सबकी रिपोर्ट ‘सरकार’ को मिल गई है। इसका असर जल्दी ही देखने को मिल सकता है।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने भोपाल आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संगठन के एक पदाधिकारी के साथ बंद कमरे में मीटिंग हुई। ‘महाराज’ ने इस पदाधिकारी से अपने कट्‌टर समर्थक एक मंत्री की पीड़ा को बयां किया। सुना है कि ‘सरकार’ में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ये पदाधिकारी ‘महाराज’ के प्रभाव वाले इलाके के मूल निवासी हैं। उनके समर्थक एक नेता ने कहा कि महाराज किसी कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहते। कुछ समय से उनकी कार्यशैली में बदलाव आया है। कांग्रेस के महाराज और बीजेपी के महाराज में बहुत अंतर है। वे विनम्र हो गए हैं। इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के घर जिस तरह उन्होंने अपने बेटे को आशीर्वाद दिलाया है, यह एमपी की राजनीति में भविष्य के संकेत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *