अलग-अलग लूट के 2 मोबाइल सहित लुटेरे गिरफ्तार-ऋषिकेश मीणा
ग्वालियर। 8 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को सूचना मिली कि उक्त मोबाइल लूट की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाषों को थाना हजीरा क्षेत्रांतर्गत यादव धर्मकांटे के पास देखे गये है।
टीआई ठाटीपुर पंकज त्यागी एंव टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव ने पुलिस बल की संयुक्त टीम को बताये स्थान यादव धर्मकांटा के पास भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर बताये हुलिया के 2 संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकिल पर बैठकर बात करते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उक्त संदिग्धों द्वारा मोटर सायकिल से भागने का प्रयास किया गया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाषों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना ठाटीपुर के कुम्हरपुरा क्षेत्र में एक युवती के हाथ से मोबाइल छीनना स्वीकार किया, पुलिस टीम द्वारा और अधिक पूछताछ करने पर दोनों संदिग्धों ने बताया कि उनके द्वारा उसी दिन रामकला नगर मुरार में भी एक युवती का मोबाइल छीना गया था। आरोपियों की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा लूटे गये दोनों मोबाइल व घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटर सायकिल को बरामद कर लिया गया।
ज्ञात हो कि 8 सितम्बर को फरियादिया द्वारा थाना थाटीपुर आकर रिपोर्ट की गई कि 7 सितम्बर को घर जाते समय कुम्हरपुरा के पास दो अज्ञात मोटर सायकिल सवार बदमाष उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गये। थाना मुरार क्षेत्र स्थित रामकला नगर के पास दो अज्ञात मोटर सायकिल सवार बदमाष पैदल जा रही एक युवती के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर भाग गये।
