नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म,बंधक बनाकर किया शोषण, विरोध किया तो पीटा

ग्वालियर. ग्वालियर में महिला को जॉब दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज अपने साथ भोपाल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने साथ दूसरे शहर में अपने घर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। महिला होश में आई तो उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला जालसाज के चंगुल से छूटकर ग्वालियर पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस थाने में की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया है कि कुछ दिन से वह जॉब की तलाश में घूम रही थी तभी उसकी मुलाकात नेहरु कालोनी लुनिया चौराहा स्टेशन रोड थाना कोतवाली जिला सीहोर में रहने वाले देव उर्फ संजू कौशल पुत्र सुरेन्द्र कौशल से हुई थी। देव ने उसकी जॉब लगवाने का वादा किया और उसे इंटरव्यू के नाम पर भोपाल ले गया। साथ ही बताया कि छह से सात दिन उसे काम सिखाया जाएगा, इसलिए वह अपनी एक्टिवा गाड़ी भी अपने साथ ले गई थी। यहां पर देव ने उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोशी की हालत में अपने घर सीहोर ले गया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बंधक बनाकर रखा। इस बीच उसने उसके सोने के जेवर, 30 हजार रुपए की नगदी और एक्टिवा अपने पास रख ली। किसी तरह मौका लगा तो पीडि़ता वहां से भागकर ग्वालियर पहुंची और जब उसकी हालत ठीक हुई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *