RTO-मुरैना चेक पोस्ट पर हो रही अवैध वसूली, बढ़ी शराब व मादक पदार्थो की तस्करी

मुरैना. परिवहन चैक पोस्ट पर अवैध वसूली धड़ल्ले से हो रही है। विभाग के अधिकारियों ने निजी कर्मचारी रख छोड़े हैं जो दिन-रात इसी काम में लगे है। इन्हें न ओवर लोड वाहन से मतलब है न तस्करों से, पिछले 2 महीने में दर्जन भर से ज्यादा सड़क दुर्घटना हो चुकी है एवं पुलिस द्वारा शराब पकड़ी जा चुकी है।
आपको बता दें कि धौलपुर की ओर से आने वाले ओवर लोड वाहन जब मुरैना के ओवर हेड ब्रिज से रफ्तार से गुजरते है तो छोटे वाहनों पीछे से टक्कर मार देते हैं ओवरलोड होने व ढलान की वजह से इनके ब्रेक भी धोखा दे जाते हैं, इस स्थिति में छौंदा टोल से लेकर धौलपुर सीमा तक देखी जा सकती है। इन भारी-भरकम ट्रकों को रोकने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग के चेकपोस्ट की है। लेकिन यहां इनको रोका नहीं जाता है। बल्कि सुविधा शुल्क लेकर आसानी से जाने दिया जाता है। जिससे यह वाहन दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं।

चैक पोस्ट की लापरवाही से तस्करों के हौसले हैं बुलंद
धौलपुर व ग्वालियर के बीच शराब की तस्करी चरम सीमा पर है। मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने हाल ही में 2 तस्करों को पकड़ा था। इसके साथ ही 40 किलो अवैध गांजा भी 2 दिन पूर्व पकड़ा गया था, यह तो वह मामले हैं जो पकड़े गये हैं। जबकि हकीकत यह है कि हर दिन कई छोटे-बड़े वाहनों से शराब व मादक पदार्थो की तस्करी की जा रही है। धौलपुर से लायी जाने वाली अवैध शराब व गांजा मुरैना व ग्वालियर समेत अन्य जिलों में खपाया जा रहा है।
सिविल लाइन थाने में दर्ज दर्जन भर से अधिक मामले
इन ओवरलोड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते दो माह में दर्जन भर से अधिक एक्सीडेंट के मामले सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा छोटे एक्सीडेंट की रिपोर्ट ही नहीं लिखी जाती है।
RTO घर से चला रही कार्यालय
सबसे खास बात यह है कि चेक पोस्ट व जिले की कमान जिले की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार के पास है, लेकिन वे कार्यालय ही नहीं आती है तथा ग्वालियर स्थित अपने घर से ही अपना काम-काज चलाती हैं। उनके यहां न रहने से विभाग के कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं और मनमानी व भ्रष्टाचारी चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *