जीवाजी विश्वविश्विद्यालय की ईसी बैठक में लिये फैसलों का समय सीमा में समाधान हो, नही तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी-कुलपति

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर जीवाजी विश्वविश्विद्यालय के टडन हॉल में कार्य -परिषद की बैठक में लक्षमीबाई हॉस्टल की सीवर समस्या, जेयू के विभागों के टायलेट-बाथरूम के रख-रखाव, बिना अनुमति के टेडर प्रक्रिया, दीक्षांत समारोह में ईसी सदस्यों की बैठक व्यवस्था और अध्ययनशाला, छात्रावासों विभाग के टायलेट-बाथरूम मेंटेनेंस को 15 दिवस के अंदर दुरूस्त किये जाने में नहीं किये जाने किसी इंजीनियर दो वेतन वृद्धि रोकने तो किसी तत्काल निंलबित करने की बात कहीं। बैठक में कार्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी बचाव की मुद्रा में रहें।


कार्य परिषद की बैठक मंें ईसी सदस्य संगीता कटारे ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित किये जाने की बात कहीं जिससे सभी ने मान लिया।
ईसी सदस्य सेवंती भगत ने दीक्षांत समारोह में कार्य परिषद के सदस्यों की बैठने की व्यवस्था प्रॉपर नहीं होने पर कहा कि यह तो हमारा अपमान है। इस मामले में कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने सफाई देते हुए कहा है कि मैं आपको सॉरी बोलता हूं आगे से यह व्यवस्था मैं देखूंगा। ईसी सदस्य वाईके जयसवाल ने कहा कि जितने ईसी सदस्य थे वहां उतनी कुर्सियां नहीं थी। सभी लोग राज्यपाल से मनोनीत है। योगेश उपाध्याय ने सुझाव देते हुए कहा कि ईसी सदस्यों की कुर्सियों की थोड़ी हाईट बढ़ा दी जाये उनकी विजिबिल्टी प्रॉपर होगी।
ईसी सदस्य विवेक भदौरिया’-लक्ष्मीबाई हॉस्टल में उफन रही सीवर समस्या को लेकर काफी आक्रोश में दिखाई दिये, बोले मैं छात्राओं के हॉस्टल में देख कर आया हूं छात्रायें किस हाल में जी रही है इस संबंध कुलपति बोले सीवर मैन रोड से निकली सीवर लाईन अंदर आ रहा है तो मैंने इस संबंध नगर निगम आयुक्त बात की है। इसे नगरनिगम को ठीक कराना होगा।
ईसी सदस्य -शिवेन्द्र राठौर ने बिना अनुमति के बुलाये टेण्डर के संबंध मामला उठाया और बोले टेंडर में क्या टर्म और कंडीशन है। इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तो कुलपति की अक्षमता है इस मामले में कुलपति तत्काल बोले मेरे पास कोई मामला लंबित है मैं उसका समाधान नहीं कर पा रहा हूं तो मेरी अक्षमता का मामला है तो पास को मामला पेंडिंग नहीं तो मेरी अक्षमता कैसे हो गयी।
कुलपति विश्वविद्यालय की समस्याओं के संबंध में बोले अध्ययनशाला के टायलेट-बाथरूम, अध्ययनशाला, छात्रावासों विभाग के टायलेट-बाथरूम मेंटेनेंस करने के लिये 25 हजार रूपये का इम्प्रेस ले सकते हैं। ईसी सदस्य डीएन गोस्वामी ने कहा है कि हम नोटशीट भेजते है 6 महीने तक लौटकर नहीं आती है। इस संबंध में ईसी सदस्य शिवेन्द्र राठौर ने कहा जब 8-8 माह फाइल लटकी रहती है तो इनकी जांच के लिये कमेटी बनानी चाहिये, लंबित फाईलों के लिये कौन जिम्मेदार है उस कार्यवाही होना चाहिये। मेटेंनेंस के संबंध में कुलपति बोले कोई भी फाइल मेरे पास लाईये मैं रजिस्टार के साथ बैठकर तत्काल फाइल स्वीकृत कराऊगा।
ईसी सदस्य प्रदीप शर्मा ने छात्रावास के बाथरूम, टायलेट संबंध की समस्या 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो संबंधित इंजीनियर की 2 वेतन वृद्धि रोकी जानी चाहिये।
कक्षाओं, छात्रावासों की लाईट, पंखे और एसी, वाटर कूलर, आरओ और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण यूसिक विभाग से ठीक कराये जाने चाहिये, शिकायत की नोटशीट मिलने के 7 दिवस के अंदर समस्या का समाधान होना चाहिये नही ंतो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इंजीनियर राजेश नायक ने कहा कि हमारे व्हाउचर एक माह के बाद चढ़ाने के बाद लौटाये जातेे है तौ कैसे संभव है कि समय पर समस्याओं का समाधान समय पर हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *