ईसाई धर्मगुरू के घर से EOW की कार्यवाही मिले 1 करोड़ 65 लाख रूपये, EOWकी छापामार कार्यवाही
जबलपुर. आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने गुरूवार की सुबह जबलपुर में ‘द बोर्ड ऑफ एज्यूकेशन चर्चा ऑफ नॉर्थ इंडिया’ के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और कार्यालय पर दविश दी गयी तो शुरूआती पड़ताल में उनके से 1 करोड़ रूपये 65 लाख रूपये नगद के अलावा 8 हजार यूएस डॉलर भी मिले है। नगद मिले नोटों को गिनने के लिये मशीन मंगवानी पड़ी। हालांकि बिशप पीसी सिंह घर पर नहीं मिले। वह फिलहाल जर्मनी में है और घर में उनका बेटा मिला है।
बिशप पर सोसायटी के स्कूलों को फीस के रूप में मिले ढाई करोड़ रूपये से अधिक के घोटाले का आरोप है। जिसे उन्होंने निजी कामों में खर्च किया और धार्मिक सस्थानों को ट्रांसफर कर दिया और इसके अलावा उन पर संस्था का मूल नाम, खुद की मर्जी से बदलकर चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज होने का आरोप भी है। EOW की टीम बिशप के घर और ऑफिस से उनके द्वारा की गयी वित्तीय गड़बडियों के दस्तावेज तलाशने में जुटी है।

बिशप ने किया पद का दुरूपयोग
EOW एसपी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि ‘द बोर्ड ऑफ एज्युकेशन चर्च ऑॅफ नार्र्थ इंिडया डायोसिस’ के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह और तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्टार बीएस सोलंकी के खिलाफ शिकायत मिली थी। इन दोनों पर 2.7 करोड़ रूपये के फीस घोटाले का आरोप है। दरअसल, संस्था को अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की फीस से लगभग 2.7 करोड़ रूपये मिले थे। चेयरमैन बिशप पीसी सिंह ने इन पैसों को धार्मिक सस्थाओं को ट्रासफर और खुछ के निजी कामों में खर्च करके पद का दुरूपयोग किया और दोनों ने यह गड़बड़ी वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2011-12 के बीच की है। मामले की शुरूआती जांच के बाद डीएसपी मनजीत सिंह ने बिशप पीसी सिंह ने नेपियर टाउन स्थित घर और ऑफिस में गुरूवार की सुबह छापामार कार्यवाही की है।
तलाश रहे गबन के कागजात
EOW एसपी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दविश के बीच संस्थान के चेयरमैन के गबन के कागजात, टीम खोज रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संस्था का मूल नाम भी बिना अधिकृत स्वीकृति के स्वय ही बदल दिया और साथ ह ीवह अपनी मर्जी से संस्था के चेयरमैन बन गये।
