बिहार में PFI पर NIA का बड़ी कार्यवाही, देश विरोधी मामलों से जुडे कई जगह छापेमारी
पटना. बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कई जिलों में NIA की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में की जा रही है। NIA की यह छापेमारी मधुवनी, छपरा, अररिया और भी कई जगहों पर चल रही है। NIA ने फुलवारीकांड के आरोपी परवेज के घर पर भी छापेमारी की। परवेज की घर की तलाशी लेकर हिरासत में ले लिया है।
PFI नेता के घर पर छापेमारी
अररिया के जोकीहाट में भी NIA की छापेमारी हुई है। अररिया में एहसान परवेज के घर यह छापा पड़ा है। फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था। एहसान SDPI का प्रदेश महासचिव है। NIA की टीम के साथ जोकीहाट थाना पुलिस भी है। टीम ने परवेज की घर की तलाशी ली और परवेज को हिरासत में ले लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि एहसान PFI का जिला संयोजक है। फुलवारी शरीफ मामले में NIA ने फुलवारी शरीफ में भी 2 जगहों पर छापेमारी की है। NIA की टीम सहित जिला पुलिस बल पहुंचकर कर जांच कर रही है। फुलवारी शरीफ के मिल्कियाना मोहल्ला और गोनपुरा गांव में यह छापेमारी चल रही है।
मधुवनी में भी चल रही एनआईए की छापेमारी
इसके अलावा एनआईए की टीम मधुबनी भी पहुंची हे। मधुबनी में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई सदस्य अंसारूल्लाह उर्फ अंसार के घर की छापेमारी हुई है। लदनिंया थाना के डलोखर पंचायत के बलुआ टोल स्थित अंसारूल्लाह के घर में यह छापा पड़ा है। एनआईए की टीम कई वाहनों से पहुंची है। टीम ने पुलिस की मदद से घर के आसपास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है।
देशविरोधी गतिविधियों से जुडा हुआ मामला
छपरा में भी PFI सदस्य परवेज आलम के घर पर NIA ने छापामार कार्यवाही शुरू की है। जलालपुर थाना स्थित पैतृक घर रूदलपुर में NIA की टीम पहुंची। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर चल रही छापेमारी चल रही है। मुस्तकीम के तार भी PFI से जुड़े हैं। आपको बता दें कि देश विरोधी गतिविधियों में फुलवारी शरीफ में इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। पिछले माह भी एनआईए की टीम ने इसी गांव के मो सनाउल्लाह के घर छापेमारी की थी।
