गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में लगी सेंध, घंटों आसपास रहा संदिग्ध शख्स

मुंबई. मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड
32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *