उज्जैन में बजरंग दल के विरोध के कारण महाकाल के दर्शन किए बगैर लौटे रणबीर और आलिया

उज्‍जैन. फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया। कार्यकर्ता मंदिर परिसर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हाथ में काले झंडे और तख्तियां भी थीं। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाकर परिसर में घुसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। एक कार्यकर्ता को पुलिस ने पीट दिया। बजरंग दल का कहना है कि रणबीर कपूर खुद को बीफ (गोमांस) प्रेमी बताते हैं। ऐसे में उन्हें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने की भी बात कही।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को महाकाल मंदिर में संध्या आरती दर्शन करने आने वाले थे। यह सूचना मिलते ही मंदिर परिसर के पास बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकार कार्यकर्ताओं को परिसर में आने से रोका तो हंगामा खड़ा हो गया। एक कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाने लगा। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने भी एक कार्यकर्ता को पीट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *