इस नेता ने किसानों से किया बड़ा बादा-2024 में जीतने पर देशभर के किसानों को देंगे मुफ्त बिजली-पानी

देश. विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये है। एक ओर नीतीशकुमार एक जुटता बनाने के मकसद से दिल्ली दौरे पर आये है। तो दूसरी ओर टीआरएस के चीफ ने अीाी से आम चुनावों के लिये बहुत बड़े वादे का ऐलान किया है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखरराव ने सोमवार को ऐलान किया है कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में गैर भाजपा सरकाना सत्ता में आती है तो देशभर के किसानों को मुफ्त बिजली पानी की सप्लाई की जायेगी। सीएम ने निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर किसानों को खेतों में पंप सेटों पर मीटर लगाने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाया है।
केसीआर ने बताया है कि इस देश के सभी किसान 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद गैर-भाजपाई झंडा फहरायेंगे। हम इस गरीब विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार को केन्द्र से बेदखल कर देंगे और हमारी अपनी सरकार राष्ट्रीय स्तर में भी सत्ता में आयेगी। मैं देशभर के किसानों को खुशखबरी दे रहा हूं। कि अगर आप एक गैर-भाजपा सरकार को चुरेंगे तो तेलंगाना की तरह पूरे देा के किसानों को मुफ्त बिजली और पानी दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जो किसानों समेत सभी को 24 घंटे बिजली सप्लाहई करता हो। केसीआर ने कहा है कि तेलंगाना एक मात्र ऐसा राज्य भी है जो हर दलित परिवार को 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता देता है। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार फर्टिलाइजर, डीजल और अन्य जरूरी सामानों की लागत बढ़ाकर किसानों के लिये कृषि कार्य को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि भूमि की छीन कर कॉपोरेट के हवाले किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *