आम आदमी को महंगाई से मिली राहत, 462 रुपए सस्ता हो गया सिलेंडर

ग्वालियर. 19 किलो के कमर्शियल यानी नीले सिलेंडर पर सितंबर महीने की शुरूआत में एक बार फिर से सीधे ही 91.50 रुपए कम कर दिए गए हैं। इस तरह से पिछले चार माह में कमर्शियल सिलेंडर 462.50 रुपए सस्ता हो चुका है। इस साल 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो अभी तक के सर्वाधिक 2568 रुपए तक जा पहुंचे थे। कमर्शियल सिलेंडर अब 2105.50 का मिलेगा, पिछले महीने यह 2197 रुपए का मिल रहा था।

वहीं गृहिणियों के किचन में लगातार पड़ रही महंगाई की मार को ध्यान में रखते हुए इस महीने भी 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1136.50 रुपए पर यथावत रखे गए हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी अभी भी 57 रुपए ही दी जा रही है। इधर ऑटो एलपीजी के दामों में भी कमी की गई है। पिछले महीने तक ऑटो एलपीजी के दाम 71.19 रुपए लीटर थे, जो अब 67.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यानी ऑटो एलपीजी पर सीधे ही 3.86 रुपए प्रति लीटर तक कम हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *