CM शिवराज ने पीड़ितों को बांटी राहत, 14 हजार प्रभावितों के खातों में ट्रांसफर किए 11.3 करोड़ रुपए

भोपाल. मप्र में बीते दिनों आई बाढ़ से प्रदेश के हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मकान, दुकान से लेकर जानवरों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विदिशा जिले के 14 हजार 419 बाढ़ प्रभावितों काे राहत दी। उन्होंने 11 करोड़ 3 लाख 15 हजार रुपए की राशि बाढ़ प्रभावितों के खातों में ट्रांसफर की।
वर्चुअल बैठक में सीएम शिवराज ने प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स से कहा – बाढ़ के कारण कई जगह मकानों, फसलों, घरेलू सामान को नुकसान हुआ है। आपदा में हमने इंसानों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन फसलों, मकान और सामान का नुकसान हुआ है। सरकार जनता के साथ खड़ी है। प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री विजिट करें। कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे में छूटना नहीं चाहिए। क्षति का आंकलन करने के लिए संयुक्त दलों का गठन किया जाए। राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, पंचायत विभाग का संयुक्त दल बनाकर क्षति का आंकलन करें। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर सर्वे करें, जिनका नुकसान हुआ है, उनकी लिस्ट पंचायत भवन और नगरों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाए।

फील्ड में जाकर बनाएं फिजिकल सर्वे रिपोर्ट
सीएम ने मीटिंग में जुडे़ अफसरों से कहा ये न हो कि बैठे-बैठे ही पूरा सर्वे कर दें। प्रभावितों की पूरी सूची बनाकर चस्पा करें और ग्रामवासियों को पढ़कर सुनाएं। कोई यदि आपत्ति करता है, कोई छूट गया है तो उसे जोडे़ं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *