अमेरिका ने अलकायदा के बड़े आतंकी को भारत को सौंपा, भारी सुरक्षा के बीच भारत लाया गया
नई दिल्ली. अमेरिका ने अलकायदा के बड़े आतंकवादी मोहम्मद इब्राहिम जुबैर को भारत को सौंप दिया है। 19 मई को ही उसे भारत लाया गया और पंजाब के अमृतसर में एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। हैदराबाद का रहने वाला जुबैर अल कायदा के लिए फाइनेंसिंग का काम देखता था उसे अमेरिकी अदालत में आतंकवादी घटनाओं में दोषी पाया गया।
अमेरिकी में आतंकवादी घटनाओं में दोषी पाया गया
इब्राहिम जुबैर को 2011 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। वह तेलंगाना का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। अमेरिकी में आतंकवादी घटनाओं में दोषी पाया गया। अमेरिका में सजा पूरी कर चुका है और अब अमेरिका ने उसे भारत को सौंप दिया है। इब्राहिम को 5 साल की सजा हुई थी और उसके भाई याह्या मोहम्मद को 27 साल की सजा सुनाई गई थी। इब्राहिम जुबैर बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच भारत लाया गया। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या भारत में आतंकी घटनाओं में उसका हाथ तो नहीं है।
भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार अलकायदा लीडर अनवर अल-अवलकी के वीडियो देखकर आतंकी बन गया। जब उसका भाई दुबई में शिफ्ट हुआ तो उसने बैंक ट्रांजेक्शन के लिए मोहम्मद जुबैर के अमेरिकी पते का इस्तेमाल किया।
